अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़जनसंपर्क मध्यप्रदेशनई दिल्लीपश्चिम बंगालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीय

Modi 3.0 LIVE Updates: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम, लेकिन इस बार चलाना होगी गठबंधन सरकार

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE)। करीब दो महीने चले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) के लिए आज नतीजों का दिन है। संसद के निचले सदन लोकसभा की कुल 543 में से 542 सीटों पर मतगणना जारी है। बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था।

अब तक के रुझानों और नतीजों से यह साफ है कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन पहला मौका होगा, जब मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना है। नई सरकार गठन की कवायद शुरू कर दी गई है।

4 June 2024
3 : 22 : 57 PM
Mumbai:
शरद पवार ने नीतीश कुमार से बात संपर्क साधने का खंडन किया
शरद पवार ने उन सोशल मीडिया खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आइएनडीआइए की सरकार बनाने के लिए शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की।

4 June 2024
3 : 20 : 41 PM
Delhi Update:
सरकार गठन की कवायद तेज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे अमित शाह।

4 June 2024
2 : 52 : 36 PM
LIVE Lok Sabha Election Results 2024:
शाम को पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। जीत का जश्न मनेगा और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।

4 June 2024
2 : 40 : 12 PM
Lok Sabha Result Vote Counting LIVE:
मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। हमें अपेक्षित नतीजे नहीं मिले, लेकिन लगातार तीसरी बार सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चाहती है। विपक्ष ने झूठ फैलाने की कोशिश की, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया।

4 June 2024
1 : 54 : 45 PM
LIVE Lok Sabha Election Results 2024:
चंद्रबाबू नायडू को बड़ी जिम्मेदारी
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का संयोजक बनाया जा सकता है।

4 June 2024
1 : 51 : 18 PM
Election 2024:
नीतीश कुमार पर डोरे डाल रहा आईएनडीआईए गठबंधन
इस बीच, विपक्षी दलों के आईएनडीआईए गठबंधन ने सरकार बनाने की संभावनाओं को टटोलना शुरू कर दिया है। खबर है कि शरद पवार ने नीतीश कुमार को फोन किया है। नीतीश कुमार की पार्टी की 15 सीट हैं, जो अगली सरकार में अहम भूमिका निभाएंगे।

4 June 2024
1 : 47 : 39 PM
Jaipur Lok Sabha Election 2024:
जयपुर में भाजपा की जीत
चुनाव आयोग ने जयपुर लोकसभा सीट का परिणाम घोषित कर दिया है। यहां से भाजपा की मंजू शर्मा ने 3,31,767 मतों से जीत दर्ज की है।

4 June 2024
1 : 45 : 06 PM
Modi 3.0:
पीएम मोदी और अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू से की बात
भाजपा ने सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की। टीडीपी को 16 सीट मिलती दिख रही है और उनकी सहयोग से ही मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे।

4 June 2024
1 : 30 : 53 PM
Lucknow:
लखनऊ में लगे अखिलेश यादव को पीएम बनाने वाले पोस्टर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगे हैं, जिनमें अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनने की अपील की गई है।

4 June 2024
1 : 27 : 28 PM
Mandi Lok Sabha Result 2024:
कंगना रनौत की जीत
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत ने जीत हासिल कर ली है।

4 June 2024
1 : 22 : 09 PM
Lok Sabha Chunav Result 2024:
चुनाव आयोग के मुताबिक, NDA को 300 सीट
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 300 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं आईएनडीआईए गठबंधन 225 सीटों पर आगे है।

4 June 2024
1 : 06 : 42 PM
Lok Sabha Result Vote Counting LIVE:
लोकसभा चुनाव परिणाम की बड़ी बातें
भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी पीछे
तीसरी बार एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है
नरेंद्र मोदी पहली बार चलाएंगे गठबंधन की सरकार

4 June 2024
12 : 58 : 59 PM
Guna Lok Sabha Election 2024:
गुना में भाजपा जीत की ओर
गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
12 : 48 : 36 PM
Uttar Pradesh:
अरुण गोविल बोले- सब ठीक चल रहा है भैय्या
उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा, ‘सब अच्छा है भैया, स्थिति बहुत अच्छी है।’

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, अरुण गोविल अभी 3232 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।

4 June 2024
12 : 43 : 07 PM
Varanasi Lok Sabha Election Result:
नरेंद्र मोदी 93,675 वोट से आगे
नरेंद्र मोदी, भाजपा: 3,43,419 वोट
अजय राय, कांग्रेस: 2,49,744 वोट

4 June 2024
12 : 40 : 13 PM
Lok Sabha Chunav Result 2024 Counting LIVE:
सुल्तानपुर में मेनका गांधी पीछे
यूपी की सुल्तानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी पीछे चल रही हैं।

4 June 2024
12 : 38 : 38 PM
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE:
रुझानों के मुताबिक, एनडीए की सरकार बनना तय

कुल सीट 543, बहुमत का आंकड़ा 272
(रुझानों/नतीजों में अब तक की स्थिति)
BJP+: 298
कांग्रेस+: 224
अन्य: 21
4 June 2024
12 : 28 : 27 PM
Kaiserganj Lok Sabha Seat:
करण भूषण सिंह आगे
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह 53,864 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

4 June 2024
12 : 23 : 28 PM
Behrampore Lok Sabha:
अधीर रंजन चौधरी पीछे
पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी 9199 वोटों से पीछे चल रहे हैं। टीएमसी ने उनके खिलाफ गुजरात के क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा था।

4 June 2024
12 : 19 : 21 PM
Results 2024:
200 सीट पर अंतर 10 हजार से कम
देशभर की 200 लोकसभा सीट ऐसी हैं, जहां वोटों का अंतर 10,000 से कम है। माना जा रहा है कि अभी भी हालात किसी भी पक्ष में जा सकते हैं।

4 June 2024
12 : 16 : 02 PM
Meerut Lok Sabha Result 2024:
मेरठ में अरुण गोविल पीछे
भाजपा के अरुण गोविल को 2,08,184 वोट
सपा की सुनीता वर्मा को 2,14,204 वोट
बसपा के देवव्रत त्यागी को 38,788 वोट
सपा की सुनीता वर्मा 6020 वोट से आगे

4 June 2024
12 : 01 : 54 PM
Kolkata, West Bengal:
टीएमसी समर्थकों में जश्न
पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button