खेल

IPL 2025: ‘धोनी ने क्रिकेट खो दिया है’, मैथ्यू हेडन के बयान गुस्से में ‘थाला’ फैंस


धोनी का हालिया प्रदर्शन आईपीएल में निराशाजनक रहा।
हेडन ने धोनी को कमेंट्री बॉक्स में शामिल होने का सुझाव दिया।
पिता-माता की मौजूदगी से धोनी के संन्यास की अटकलें तेज।

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर– चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने अपने पूर्व साथी और टीम के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है। हेडन का मानना है कि धोनी का क्रिकेट करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। उन्हें इस हकीकत को स्वीकार कर संन्यास लेने की तैयारी करनी चाहिए।

यह टिप्पणी हाल ही में एचपी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में सीएसके की 25 रनों से हार के बाद आई है, जिसमें धोनी का बल्ले से प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हेडन ने यह भी सुझाव दिया कि धोनी को संन्यास के बाद कमेंट्री बॉक्स में शामिल होना चाहिए।

धोनी का फॉर्म और हेडन का बयान
आईपीएल 2025 में धोनी की शुरुआत बेहद शांत रही है। उनके हालिया स्कोर 0, 30, 16 और 30* रहे हैं, जो उनके रिकॉर्ड के हिसाब से काफी नीचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
हेडन ने कहा कि धोनी को इस मैच के बाद हमारे साथ कमेंट्री बॉक्स में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने क्रिकेट खो दिया है। उनके लिए अब सब खत्म हो चुका है। उन्हें यह सच स्वीकार कर लेना चाहिए, वरना सीएसके के लिए बहुत देर हो जाएगी। हेडन का यह बयान धोनी के प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है।
संन्यास की अटकलें तेज
शनिवार को चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धोनी के पिता पान सिंह और माता देवकी देवी की मौजूदगी ने संन्यास की अटकलों को और हवा दी है। प्रशंसकों और विश्लेषकों का मानना था कि यह धोनी के करियर का आखिरी पड़ाव हो सकता है। हालांकि, सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इन अटकलों को खारिज किया।

मुख्य कोच फ्लेमिंग का जवाब
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा कि उनका अंत तय करना मेरा काम नहीं है। मुझे इस बारे में नहीं पता। मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। वह अभी भी मजबूत हैं। मैं इन दिनों यह सवाल भी नहीं पूछता। आप लोग ही हैं, जो संन्यास के बारे में पूछते हैं। फ्लेमिंग के इस बयान से साफ है कि टीम धोनी पर भरोसा बनाए हुए है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button