Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंनई दिल्लीमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराज्यरायपुरराष्ट्रीयव्यापार

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने उठाया बच्‍चों और महिलाओं की गुमशुदगी का मुद्दा, गृहमंत्री का जवाब- 2022 से 2024 तक की है यह स्थिति

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रश्‍नकाल में कानून व्यवस्था का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने राज्‍य में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला सदन में उठाया।

HIGHLIGHTS

  • विधानसभा में बालोद में बच्‍चों और महिलाओं की गुमशुदगी का मुद्दा उठा
  • कांग्रेस विधायक का आरोप, महिलाओं और बच्चों को ढूढ़ने में पुलिस विफल
  • कांग्रेस विधायक के सवालों ने गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में दिया जवाब

रायपुर:- छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रश्‍नकाल में कानून व्यवस्था का मामला गूंजा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने राज्‍य में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला सदन में उठाया। अनिला भेड़िया ने कहा, पूरे प्रदेश की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन सिर्फ जिले की जानकारी दी गई। बालोद जिले में ही महिलाओं की गुमशुदगी के 106 मामले अब भी जांच में हैं।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक के प्रश्‍न का जवाब देते हुए बताया कि 106 महिलाएं जिले में अब भी लापता है। 2022 से 2024 तक की यह स्थिति है। खोजबीन आवश्यक है। पुलिस इस पर अनवरत काम कर रही है। 716 महिलाएं लापता थी। बाकी महिलाओं को खोज लिया गया है। 164 बच्चों में से 152 बच्चे ढूंढ लिए गए हैं। बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की सफलता दर 92 फीसदी है, वही महिलाओं पर यह 84 फीसदी है।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि जांच के अब कई पहलू आ गये हैं। साइबर पुलिसिंग हो रही है, फिर भी महिलाओं और बच्चों को ढूढ़ पाने में पुलिस विफल हो रही है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक गुम लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। गुमशुदा इंसान की खोजबीन के लिए एसओपी भी जारी की जाती है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button