Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़जनसंपर्क मध्यप्रदेशझारखंडनई दिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीयव्यापार

Nirmala Sitharaman Speech Highlights: पीएम मोदी बोले- ‘यह मिडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट, सभी के लिए अनगिनत अवसर पैदा होंगे’

HIGHLIGHTS

  • Nirmala Sitharaman Budget Speech: मोबाइल फोन और चार्जर सस्ते होंगे
  • Budget 2024 India LIVE: कैंसर की 3 दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई है
  • Aam Budget News LIVE: 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री

एजेंसी, नई दिल्ली (Union Budget 2024 Live News Updates): मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट (Aam Budget 2024-25) मंगलवार को पेश हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार बजट भाषण पढ़ा। सरकार का फोकस रोजगार सृजन पर है। इसके लिए तीन योजनाओं का एलान किया गया है। पीएम आवास योजना का विस्तार किया गया है। मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाई गई है। बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा की गई है। इनकम टैक्स व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

FM Nirmala Sitharaman Budget Speech Key Highlights Updates
23 July 2024
23 July 2024
2 : 44 : 11 PM
Union Budget 2024: चंद्रबाबू नायडू की प्रतिक्रिया
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। लिखा- ‘आंध्र प्रदेश के लोगों की ओर से मैं पीएम को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी और वित्त मंत्री ने हमारे राज्य की जरूरतों को पहचानना और प्रावधान किए। केंद्र का यह समर्थन आंध्र प्रदेश के पुनर्निर्माण में काफी मदद करेगा।’

23 July 2024
2 : 27 : 09 PM
Union Budget 2024 LIVE: गरीब और मध्यम वर्ग को Tax से राहत
पीएम मोदी ने कहा, ये बजट हमारे स्टार्टअप्स के लिए, Innovation ecosystem के लिए ढेर सारे नए अवसर लेकर आया है। NDA सरकार ने पिछले 10 साल में ये सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग को लगातार tax से राहत मिलती रहे।

23 July 2024
2 : 24 : 12 PM
Union Budget 2024: Ease Of Credit पर नई योजना
पीएम मोदी ने कहा, इस बजट में MSMEs के लिए ease of credit बढ़ाने वाली नई योजना का ऐलान किया गया है। मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट इकोसिस्टम को हर जिले तक ले जाने के लिए बजट में अहम घोषणाएं की गई हैं।

23 July 2024
2 : 07 : 38 PM
Union Budget 2024 LIVE: बजट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सभी को शक्ति देने वाला बजट बताया। बजट से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

23 July 2024
1 : 04 : 15 PM
Taxpayers Budget 2024: नौकरीपेशा को राहत
इनकम टैक्स का पूरा गणित समझने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
1 : 03 : 57 PM
Budget 2024-25 India: जानिए क्या सस्ता, क्या महंगा
सस्ता महंगा की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
12 : 46 : 08 PM
Budget 2024-25 LIVE Updates: स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट में बदलाव
सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट (50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार) को बदला है। साथ ही टैक्स स्लैब को पहले से आसान बनाया है।

23 July 2024
12 : 33 : 10 PM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं

सालाना इनकम इनकम टैक्स
3 लाख तक 0%
3-7 लाख तक 5%
7-10 लाख तक 10%
10-12 लाख तक 15%
12-15 लाख तक 20%
15 लाख से ऊपर 30%
23 July 2024
12 : 21 : 08 PM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: टैक्स पर हुई ये घोषणाएं
टैक्स एक्ट की समीक्षा की जाएगी।
इनकम टैक्स व्यवस्था को आसान बनाया जाएगा।
टीडीएस समय पर नहीं देना अब अपराध नहीं होगा।
कैपिटल गेन टैक्स आसान किया जाएगा।
23 July 2024
12 : 15 : 48 PM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: ये चीजें होंगी सस्ती
मोबाइल फोन
मोबाइल फोन चार्जर
लिथियम बैटरी
बिजली के तार
एक्स रे मशीन
सोना-चांदी के बने गहने
23 July 2024
12 : 14 : 51 PM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: कैंसर के इलाज की दवा पर कस्टम ड्यूटी नहीं
सरकार ने तीन दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई है। ये दवाएं कैंसर के इलाज में उपयोग होती हैं।

23 July 2024
12 : 12 : 15 PM
Union Budget 2024 LIVE: नेचुरल फार्मिंग पर सरकार फोकस, एक करोड़ किसानों को जोड़ेंगे
बजट में सरकार ने नेचुरल फार्मिंग पर जोर दिया है। एक साल में 1 करोड़ किसानों को इससे जोड़ने के लिए योजना का एलान किया गया है। इसके लिए खेती में अनुसंधान, एक्सपर्ट की निगरानी, जलवायु के हिसाब से नई वैरायटी को बढ़ावा दिया जाएगा।

23 July 2024
12 : 08 : 27 PM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
6 करोड़ किसानों की जमीन का ब्योरा लैंड रजिस्ट्री पर लाया जाएगा।
5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

23 July 2024
12 : 06 : 58 PM
Union Budget 2024 LIVE: पीएम आवास योजना का विस्तार, 2 लाख करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने एलान किया कि केंद्र सरकार शहरी आवास के लिए ₹2 लाख करोड़ की सहायता प्रदान करेगी।

23 July 2024
12 : 03 : 05 PM
Union Budget 2024 LIVE: सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का विस्तार
वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया कि 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री मुहैया कराई जाएगी।

23 July 2024
12 : 00 : 51 PM
Union Budget 2024 LIVE: MSME सेक्टर के लिए बड़ी घोषणा
मुद्रा योजना में अब मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन, पारंपरिक कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्‍ध करवाएगी सरकार…विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
11 : 57 : 48 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: महाबोधि मंदिर का विकास होगा
सरकार ने बिहार में पर्यटन बढ़ाने के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। महाबोधि मंदिर (बोधगया) और विष्णुपद मंदिर (गया) में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा। राजगीर और नालंदा में भी पर्यटन पर निवेश की घोषणा की गई है।

23 July 2024
11 : 55 : 18 AM
Aam Budget News LIVE: ‘प्लग एंड पले’ औद्योगिक पार्क
सरकार ने 12 औद्योगिक पार्कों को मंजूरी दी है।

23 July 2024
11 : 53 : 13 AM
Farmer Budget 2024: 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का एलान
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
11 : 52 : 13 AM
Union Budget 2024 LIVE: महिला-लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान
बजट में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की घोषणा की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

23 July 2024
11 : 50 : 51 AM
Union Budget 2024 LIVE: इन राज्यों पर स्पेशल फोकस
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम की घोषणा की गई है।

23 July 2024
11 : 49 : 02 AM
Budget 2024 Highlights: इन 9 बिंंदुओं पर केंद्रित है मोदी सरकार का बजट
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
11 : 45 : 06 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: एजुकेशन लोन के लिए ई वाउचर्स सुविधा
जिन लोगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनको सरकार आसान एजुकेशन लोन देगी। लोन का 3 फीसदी हिस्सा सरकार भरेगी। ऐसे छात्रों को देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए यह लोन दिया जाएगा। इस योजना के तहत एक लाख स्टूडेंट्स के लिए सरकार ई वाउचर्स जारी करेगी।

23 July 2024
11 : 41 : 44 AM
Union Budget 2024 LIVE: पहली जॉब के साथ ही खाते में आएंगे 15000 रुपए
सरकार ने कम सैलरी वालों को सरकारी मदद का एलान किया है। घोषणा के अनुसार, पहली नौकरी में 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर EPFO में 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में दी जाएगी।

23 July 2024
11 : 39 : 36 AM
Budget 2024-25 LIVE Updates: युवाओं को इंटर्नशिप
1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इसके लिए सरकार देश की 500 टॉप कंपनियों में प्रावधान करेगी।

23 July 2024
11 : 33 : 33 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: बिना गारंटी लोन
सरकार छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के लोन देगी।

23 July 2024
11 : 32 : 48 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: मुद्रा लोन सीमा बढ़ाई गई
मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है।

23 July 2024
11 : 29 : 33 AM
Union Budget 2024 LIVE: पीएम आवास योजना का दायरा बढ़ा
पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास बनाए जाएंगे।

23 July 2024
11 : 26 : 34 AM
Union Budget 2024 LIVE: आंध्र के लिए वित्तीय पैकेज
आंध्र प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। इससे वहां के किसानों की स्थिति सुधरेगा।

23 July 2024
11 : 25 : 55 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: बजट की प्राथमिकताएं
कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन
रोजगार एवं कौशल
समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय
विनिर्माण एवं सेवाएं
शहरी विकास
ऊर्जा संरक्षण
अवसंरचना
नवाचार, अनुसंधान एवं विकास
नई पीढ़ी के सुधार
23 July 2024
11 : 23 : 34 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: हायर एजुकेशन के लिए आसान लोन
हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा।

23 July 2024
11 : 22 : 33 AM
Union Budget 2024 LIVE: कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा
कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।

23 July 2024
11 : 21 : 04 AM
Aam Budget News LIVE: महिला रोजगार पर फोकस
वित्त मंत्री ने रोजगार पर 3 योजनाओं की घोषणा की। युवाओं के साथ ही महिलाओं के रोजगार पर फोकस रहेगा।

23 July 2024
11 : 20 : 12 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: अब तक की बड़ी बातें
अन्न योजना एक साल के लिए बढ़ी
रोजगार बढ़ाने के लिए तीन योजनाएं
50 लाख रोजगार पर रहेगा जोर
10 हजार बायो रिसर्च केंद्र बनेंगे
23 July 2024
11 : 14 : 23 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: अब तक की बड़ी बातें
भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है।
विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
सभी के विकास के लिए बजट तैयार किया गया है।
रोजगार बढ़ाने पर सरकार का ध्यान है।

23 July 2024
11 : 12 : 17 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के शुरू में कहा, ‘मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। भारत में महंगाई दर लगातार कम हो रही है। ये बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है।’

23 July 2024
11 : 04 : 56 AM
Union Budget 2024 LIVE: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू हो चुका है। भाषण के शुरू में उन्होंने मोदी सरकार के लक्ष्यों के बारे में बताया।

23 July 2024
11 : 01 : 53 AM
Union Budget 2024 LIVE: सदन की कार्यवाही शुरू
सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला अध्यक्षता कर रहे हैं।

23 July 2024
11 : 00 : 34 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: यहां देखिए बजट भाषण लाइव
लोकसभा टीवी पर बजट भाषण का सीधा प्रसारण किया जाएगा नीचे दिए वीडियो में आप भी बजट भाषण लाइव देख सकते हैं।

23 July 2024
11 : 00 : 21 AM
LIVE Share Market: कभी हरा… कभी लाल निशान
बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, देखें बीते 10 साल का हाल….अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
10 : 50 : 05 AM
LIVE Nirmala Sitharaman Budget Speech: देश की अर्थव्यवस्था पर क्या है सरकार का लक्ष्य

वित्तीय वर्ष दुनिया में देश की अर्थव्यवस्था का स्थान
2014 11वां स्थान
2024 5वां स्थान
2024 चौथे स्थान का लक्ष्य
2028 तीसरे स्थान का लक्ष्य
23 July 2024
10 : 36 : 50 AM
Budget 2024-25 LIVE Updates: बजट की प्रतियां संसद भवन पहुंचीं
कड़ी सुरक्षा के बीच बजट की प्रतियां संसद पहुंच पहुंच गई हैं। देखिए वीडियो

23 July 2024
10 : 35 : 21 AM
Budget 2024 India LIVE: बजट को कैबिनेट से मिली मंजूरी
संसद भवन में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण समेत सभी बड़े नेता उपस्थित रहे। यहां बजट को मंजूरी दी गई। अब लोकसभा में पेश किया जाएगा।

23 July 2024
10 : 31 : 07 AM
JK Budget 2024-25: संसद में आज जम्मू-कश्मीर का बजट भी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में जम्मू कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।

23 July 2024
10 : 30 : 02 AM
Nirmala Sitharaman Budget 2024 LIVE: गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया क्या खास होगा बजट में
बजट पेश होने से पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संसद पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘2014 से पीएम मोदी की सरकार का संकल्प है कि भारत आत्मनिर्भर बने। देश इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से बढ़ रहा है। इस बार भी बजट की घोषणाओं में यही दिखाई देगा।’

23 July 2024
10 : 26 : 40 AM
Aam Budget News LIVE: महंगाई कम करने के लिए क्या कदम उठाए सरकार
बजट से पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘पिछले 10 सालों में करोड़ों भारतीय महंगाई से जूझ रहे हैं। महंगाई कम करने के लिए क्या किया गया, यह सभी देखेंगे। किसान लंबे समय से एमएसपी की मांग कर रहे हैं। एनडीए के सहयोगी भी मांग कर रहे हैं। हमारी मांग है कि सरकार अग्निवीर योजना को रद्द करे। रोजगार, एमएसपी और मुद्रास्फीति पर फोकस करे।’

23 July 2024
10 : 23 : 55 AM
Budget 2024 India LIVE: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की प्रतिक्रिया
बजट के जरिए पीएम मोदी उन करोड़पतियों की मदद करेंगे, जो उनके करीबी हैं। मध्यम वर्ग और ईमानदार करदाताओं को खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।- गौरव गोगोई, कांग्रेस सांसद

23 July 2024
10 : 16 : 10 AM
Union Budget 2024 LIVE: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया
बजट पेश होने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संसद पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘बजट देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने के संकल्प की यात्रा होगी। हमें उम्मीद है कि इस बजट के आधार पर हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। यही प्रधानमंत्री का संकल्प है।’

23 July 2024
10 : 13 : 53 AM
Union Budget 2024 LIVE: देश को आगे ले जाने वाला बजट होगा
बजट पेश होने से पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘बजट देश की आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।’

23 July 2024
10 : 12 : 15 AM
Union Budget 2024 LIVE: संसद भवन पहुंचे राजनाथ सिंह
मोदी सरकार के मंत्रियों का संसद पहुंचना शुरू हो गया है। वीडियो में राजनाथ सिंह दिखाई दे रहे हैं।

23 July 2024
9 : 58 : 57 AM
Budget 2024-25 LIVE: थोड़ी देर में होगी कैबिनेट बैठक
थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। यहां बजट पारित किया जाएगा।

23 July 2024
9 : 55 : 03 AM
Budget 2024-25 LIVE: राष्ट्रपति को सौंपी बजट की कॉपी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की प्रति भेंट की। इस दौरान राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री का दही-चीनी खिलाई।

23 July 2024
9 : 53 : 53 AM
Budget 2024-25 LIVE: क्या चुनिंदा लोगों के लिए होगा बजट?
बजट पेश किए जाने से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मध्यम और लघु उद्योगों के बारे में कुछ नहीं किया जा रहा है। क्या यह बजट पिछले बजट की तरह पीएम मोदी के कुछ चुनिंदा दोस्तों के लिए होगा?

23 July 2024
9 : 51 : 38 AM
Congress On Budget 2024: बजट से पहले कांग्रेस की प्रतिक्रिया
बजट से पहले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से पूछा, ‘सरकार बजट में किसानों, बेरोजगारी, महंगाई के लिए क्या करने जा रही है और इसे कैसे नियंत्रित किया जाएगा? जिस तरह से रुपया गिर रहा है, इसको कैसे कंट्रोल किया जाएगा?

23 July 2024
9 : 43 : 26 AM
Budget Reactions: बजट पर डीएमके की प्रतिक्रिया
सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। पिछले दस वर्षों में जो किया था, वो ही जारी रहेगा। निर्मला सीतारमण अपना 7वां बजट पेश कर रही हैं, लेकिन उनके द्वारा पहले पेश किए गए सभी छह बजटों में बहुत सारे वादे पूरे नहीं हुए। उनका बजट देश के कुछ अमीर लोगों के लिए होता है, गरीब लोगों के लिए नहीं। – डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन

23 July 2024
9 : 38 : 16 AM
Budget Record: देश में बजट पेश करने का रिकॉर्ड
वित्त मंत्री कितनी बार बजट पेश किया
मोरारजी देसाई 10 बजट
पी. चिदंबरम 9 बजट
प्रणब मुखर्जी 8 बजट
यशवंत सिन्हा 7 बजट
सीडी देशमुख 7 बजट
निर्मला सीतारमण 7वां बजट

23 July 2024
9 : 29 : 32 AM
Budget Speech: सरकार की 2 सबसे बड़ी चुनौतियां
सरकार के सामने चुनावी वादों को पूरा करना सबसे बड़ी चुनौती है। दूसरी चुनौती है देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना। मतलब लोकलुभावन योजनाओं के साथ ही अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनाए रखने की चुनौती है।

23 July 2024
9 : 21 : 02 AM
Share Market On Budget Day: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
बजट से पहले शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार 250 अंक ऊपर रहा। बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढाव देखने को मिलता है।

23 July 2024
9 : 15 : 39 AM
Budget Reactions 2024: विपक्ष को बजट से कोई उम्मीद नहीं
आर्थिक सर्वेक्षण 2024 ने संकेत दिया है कि मुद्रास्फीति मूल्य वृद्धि का कारण बन रही है। गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी आम जनता से जुड़े मुद्दे हैं। सरकार को इस सब पर ध्यान देना होगा, लेकिन मुझे इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि यह केवल कॉरपोरेट्स के बारे में चिंतित है। – एनके प्रेमचंद्रन, सांसद, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)

23 July 2024
9 : 00 : 30 AM
Budget Speech: कितनी देर का होगा बजट भाषण
इस बात पर भी नजर रहेगी कि वित्त मंत्री का भाषण कितने समय का रहता है। आमतौर पर बजट भाषण 45 मिनट से एक घंटे का होता है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री कुछ खास शब्दों का इस्तेमाल कितनी बात करती हैं, इस पर एक्सपर्ट की नजर रहेगी।

23 July 2024
8 : 54 : 24 AM
Budget 2024 Live: वित्त मंत्रालय पहुंचीं निर्मला सीतारमण
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रालय पहुंचीं। यहां से वे राष्ट्रपति भवन जाएंगी। फिर कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगी। इसके बाद संसद भवन के लिए रवाना होकर 11 बजे बजट पेश करेंगी।

23 July 2024
8 : 43 : 0 AM
Tax On Gold: बजट में सोने पर टैक्स कम होने की उम्मीद, अभी लग रहा 18 प्रतिशत
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
8 : 42 : 19 AM
Budget 2024 Live: शेयर बाजार से फटाफट कमाई की चाह को लग सकता है झटका
विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 July 2024
8 : 41 : 05 AM
Budget 2024 Live: बजट से उम्मीदें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आयकर में राहत दे सकती हैं
बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन पर फोकस
किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित रहेगा
लोकलुभावन घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
सरकार राजकोषीय अनुशासन को प्राथमिकता देगी।

23 July 2024
8 : 32 : 36 AM
Nirmala Sitharaman Budget Speech 2024: 11 बजे शुरू होगा बजट भाषण
वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा।
इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी।
यहां बजट पारित किया जाएगा।
इसके बाद ही लोकसभा में पेश होगा।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button