अन्य ख़बरेंस्वास्थ्य

आपको भी डिनर के बाद पसंद है डेजर्ट खाना, तो आज ही छोड़ दें… वर्ना घेर लेंगी कई बीमारियां

शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है डेजर्ट, जिससे इंसुलिन प्रभावित होता है।
ज्यादा चीनी फैट में तब्दील होने से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है।
डिनर के बाद डेजर्ट खाने से स्लीप साइकिल बिगड़ने की होती है आशंका।
डिजिटल डेस्क, इंदौर
– खाने के बाद मीठा खाने का मन सबका करता है। कई लोग खाने के बाद मीठा जरूर खाते हैं। आइसक्रीम से लेकर मिठाई तक लोग खाने के बाद खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाने के बाद मीठा खाने की आदत आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है।

दरअसल, डेजर्ट में चीनी का इस्तेमाल होता है, जो शरीर में इंसुलिन को प्रभावित करता है। अधिक चीनी फैट में तब्दील होती है और वजन बढ़ने का कारण बनती है। इसके साथ ही रात में डेजर्ट के सेवन से नींद में भी बाधा आती है और पाचन भी बिगड़ता है।

इससे डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कई तरह की परेशानियां आपको घेर सकती हैं। आइए जानते हैं कि रात में डेजर्ट खाने के और क्या नुकसान हो सकते हैं…

पाचन बिगड़ता है
डिनर के बाद डेजर्ट मिल जाए, तो खाने का मजा बढ़ जाता है। मगर, क्या आपको पता है कि ये आपके पाचन को बिगाड़ने का काम करता है। इसमें मौजूद हाई शुगर कंटेंट आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करता है, जिससे पेट फूलना, एसिडिटी आदि जैसी समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है।

ब्लड शुगर बढ़ना
ज्यादा डेजर्ट खाने से ब्लड शुगर लेवल बहुत जल्द बढ़ता है, जिससे सेहत को कई नुकसान होते हैं। इससे आप चिड़चिड़ने और उत्तेजित होते हैं।

दांत खराब होते हैं
डिनर के बाद डेजर्ट खाने की आदत आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे दातों में सड़न और कैविटी का खतरा बढ़ता है। वहीं, अगर ओरल हेल्थ का ध्यान न रखा जाए तो कई और समस्या उत्पन्न हो जाती है। लिहाजा, रात के खाने के बाद ब्रश करने की आदत डाल लें।

नींद न आने की समस्या
सोने से ठीक पहले डेजर्ट खाने से नींद न आने की समस्या होने लगती है। चीनी से भरपूर मिठाइयां स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब करती है।

वजन बढ़ता है
हाई कैलोरी और चीनी से युक्त डेजर्ट शरीर में शुगर लेवल और कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देता है। इससे वजन बढ़ने की संभावना होती है और दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button