Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंछत्तीसगढराज्यरायपुरराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

फरवरी 2025 में भारत करेगा WAVES शिखर सम्मेलन की मेजबानी, PM मोदी ने किया ये ऐलान

भारत अगले साल फरवरी माह में ग्लोबल ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का आयोजन करेगा। दिल्ली में 5 से 9 फरवरी तक दुनियाभर के कलाकार जुटेंगे। मोदी ने कहा कि वेव्स देश और दुनिया के रचनाकारों को वैश्विक मंच उपलब्ध करवाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व स्तरीय सामग्री के निर्माण में देश की क्षमता का प्रदर्शन करना और सहयोग को बढ़ावा देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यह ऐलान अपने मासिक ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन में किया। इस दौरान उन्होंने WAVES समिट को लेकर विस्तार से बात की।

मोदी ने WAVES की तुलना दावोस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से की। मोदी ने कहा कि दुनियाभर के रचनाकार दिल्ली में एकजुट होकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर का केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने WAVES की तैयारियों के लिए युवा रचनाकारों से जुटने की अपील की। मोदी ने तेजी से बढ़ रही क्रिएटर अर्थव्यवस्था में रचनाकारों के योगदान का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि उनका योगदान भारत की 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अहम साबित होगा।

PM मोदी ने कहा कि आप चाहे स्थापित कलाकार हों या युवा क्रिएटर, चाहे क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हों या बॉलीवुड से। एनिमेशन, गेमिंग के विशेषज्ञ हों या टीवी उद्योग के पेशेवर हों। वे सभी को इस समिट में आने का न्योता देते हैं। उन्होंने मनोरंजन और क्रिएटिविटी जगत के लोगों से इस समिट में आने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि यह समिट भारत की गेमिंग, एनिमेशन, मनोरंजन तकनीक, क्षेत्रीय और मुख्यधारा के सिनेमा में तरक्की को उजागर करेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने मशहूर निर्देशक राज कपूर और गायक मोहम्मद रफी को उनकी 100वीं जयंती पर याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।

राज कपूर और मोहम्मद रफी को याद किया
उन्होंने कहा कि राज कपूर ने अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर को निखारने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मोहम्मद रफी की मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज आने वाली पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी। इस दौरान मोदी ने तेलुगु सिनेमा को आगे ले जाने वाले अक्किनेनी नागेश्वर राव के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं को दर्शाते हुए उन्होंने काम किया था। तपन सिन्हा की जागरूक फिल्मों का जिक्र भी पीएम मोदी ने किया। मोदी ने कहा कि इन लोगों ने भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग को नया आकार दिया दिया था। ये लोग पीढ़ियों के लिए शानदार विरासत छोड़कर गए हैं।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button