Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढझारखंडनई दिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीयशिक्षा

MP Agniveer Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती के लिए परेशान न हों, ग्वालियर में ही जल्द होगा फिजिकल टेस्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो से 12 अगस्त को होने वाली अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा कैंसल कर दी गई थी। इसके बाद सेना भर्ती के लिए अब शहर में नया मैदान ढूंढ रही है। इसके लिए प्रशासन को खेल गांव का प्रस्ताव भी दिया गया है।

HIGHLIGHTS

  • सेना के अधिकारियों के मुताबिक खेलगांव में सिंथेटिक ट्रैक भी है।
  • इसके चलते खेलगांव में शारीरिक परीक्षा संपन्न कराई जा सकती है।
  • यहां भर्ती कराने के लिए ग्वालियर प्रशासन को ही अनुमति देनी है।

ग्वालियर(Gwalior Agniveer Bharti 2024):- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी चिंतित हैं। दो से 12 अगस्त के बीच ग्वालियर में शारीरिक परीक्षा दिव्यांग खेल स्टेडियम में होनी थी, लेकिन अचानक केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग द्वारा इसकी अनुमति निरस्त कर दी।

इसके चलते शारीरिक परीक्षा नहीं हो सकी। अब ग्वालियर में ही भारतीय सेना के अधिकारी दूसरा मैदान ढूंढ रहे हैं। जिला प्रशासन को खेलगांव का प्रस्ताव सेना द्वारा दिया गया है। इसे लेकर अगर जिला प्रशासन से अनुमति मिल जाती है तो शारीरिक परीक्षा की तारीख से लेकर शेड्यूल व अन्य तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

अभ्यर्थियों को लगा था झटका
अग्निवीर भर्ती के लिए मई माह में दिव्यांग खेल स्टेडियम में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा कराने की अनुमति केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी गई थी। इसी हिसाब से यहां तैयारियां शुरू कर दी गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारियां की। दस साल बाद ग्वालियर में शारीरिक प्रवीणता परीक्षा होने जा रही थी। अचानक सेना के अधिकारियों से लेकर अभ्यर्थियों को झटका लगा।

अनुमति निरस्त कर दी गई। इसके बाद भारतीय सेना द्वारा दो दिन तक मैदान देखे गए, लेकिन शारीरिक परीक्षा के लिए जो आवश्यकता थी, वह यहां पूरी नहीं हो रही थी। इसके चलते शारीरिक परीक्षा निरस्त कर दी गई।

सबसे ज्यादा ग्वालियर, भिंड और मुरैना के
अभी भी सेना के अधिकारी ग्वालियर में ही शारीरिक परीक्षा कराने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि 9500 अभ्यर्थियों में से सबसे ज्यादा संख्या ग्वालियर, भिंड और मुरैना के अभ्यर्थियों की ही है। अभी सेना के अधिकारियों द्वारा खेलगांव और एसएएफ ग्राउंड देखा गया।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक खेलगांव में सिंथेटिक ट्रैक है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं नहीं है, लेकिन यहां सिंथेटिक ट्रैक है। इससे अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं रहेगी। बाकी व्यवस्था प्रशासन के साथ मिलकर सेना द्वारा कर ली जाएगी।

इसके चलते खेलगांव में शारीरिक परीक्षा संपन्न कराई जा सकती है। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। यहां भर्ती कराने के लिए प्रशासन को ही अनुमति देनी है। जिला खेल अधिकारी के अंडर में यह मैदान है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button