Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तरप्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढजनसंपर्क मध्यप्रदेशजनसम्पर्कझारखंडनई दिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीय

रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी, पुतिन को पढ़ाया था शांति का पाठ, अमेरिका तक हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विशेष रणनीतिक साझेदार देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार शांति का संदेश दिया। इसके बाद अमेरिका ने भी माना कि मोदी यूक्रेन-रूस युद्ध को रुकवाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. तीन दिन में पीएम ने किए दो विदेश दौरे
  2. भारतीय मूल के लोगों को किया संबोधित
  3. दोनों देशों के साथ हुए कई अहम समझौते

एजेंसी, नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के सफल दौरे से गुरुवार सुबह नई दिल्ली लौट आए। पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। अपने तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया। इसकी सब दूर चर्चा हो रही है।

मॉस्को में पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है और हम मासूमों की मौत स्वीकार नहीं कर सकते। इसके बाद ऑस्ट्रिया में भी यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की भयावहता को खत्म करने की बात उठाई।

इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मासूमों की जान की हानि स्वीकार्य नहीं है। तीन दिन में यह तीसरा मौका रहा जब पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध बच्चों की मौत का मामला उठाया।

पीएम मोदी के रूस दौरे पर अमेरिका की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे पर अमेरिका की भी पैनी नजर रही। व्हाइट हाउस, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इस पर प्रतिक्रिया दी।
पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर के अनुसार, रूस से दोस्ती के बावजूद भारत, अमेरिका का रणनीतिक साझेदार रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक दिन पहले कहा था कि रूस के साथ भारत के संबंधों पर अमेरिका विमर्श करता रहा है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button