Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढजनसंपर्क मध्यप्रदेशझारखंडनई दिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीय

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी ने कहा और पुतिन ने मान लिया… रूसी सेना में काम कर रहे भारतीयों की होगी वापसी

रूसी सेना में करीब दो दर्जन भारतीय सेवाएं दे रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यह मुद्दा चर्चा में आया था। यूक्रेन के खिलाफ जंग के दौरान तीन भारतीयों की मौत हुई थी। अब राहत भरी खबर मिली है।

HIGHLIGHTS

  1. दो दिनी रूस दौरे पर हैं पीएम मोदी
  2. सोमवार रात हुई पुतिन से मुलाकात
  3. इसी दौरान मोदी ने उठाया था मुद्दा

एजेंसी, मॉस्को PM Modi Russia Visit :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे पर भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रूस अपनी सेना में काम कर रहे करीब 2 दर्जन भारतीयों को स्वदेश भेजने के लिए तैयार हो गया है।

रूस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया था। राष्ट्रपति पुतिन ने तत्काल पीएम मोदी का बात मान ली। अब रूसी सेना के साथ यूक्रेन में युद्ध कर रहे भारतीयों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। ये सभी युवा भारत लौट सकेंगे। रूसी सेना के साथ यूक्रेन में जंग लड़ने वालों में पंजाब और हरियाणा के युवा भी शामिल हैं। माना जाता है कि मोटा वेतन देने के नाम पर इन्हें बरगलाया गया और बाद में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किया गया।

सामने आया था वीडियो, एक्शन में थी सरकार

इस साल की शुरुआत में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पंजाब और हरियाणा के युवा सेना की वर्दी पहने नजर आ रहे थे।
वीडियो में युवाओं ने दावा किया था कि उन्हें यूक्रेन में युद्ध लड़ने के लिए धोखा दिया गया था। भारत सरकार से मदद मांगी थी।
मामला सामने आने के बाद भारत सरकार ने कहा था कि यह मुद्दा संबंधित रूसी अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है।
साथ ही सरकार ने विदेशों में नौकरी के नाम पर झूठे वादे करने वाले एजेंटों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई शुरू की थी।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button