Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढजनसम्पर्कझारखंडनई दिल्लीपंजाबपश्चिम बंगालबिहारमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईराजनीतीराजस्थानराज्यरायपुरराष्ट्रीय

UK General Election 2024: ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव, जानें प्रधानमंत्री चुनाव की पूरी प्रक्रिया

UK General Election 2024: यूके में गुरुवार को चुनाव होने जा रहे हैं। शुक्रवार को नए दौर का आगाज होगा। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जनवरी 2025 में होने वाले इलेक्शन से सात महीने पहले कराने का एलान कर दिया। घोषणा के मुताबिक, 4 जुलाई को आम चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है।

लंदन, एपी। UK General Election 2024: यूनाइटेड किंगडम में गुरुवार को आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। मतदाता प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सरकार को लेकर फैसला करेंगे। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। चुनाव खत्म होने के बाद मतगणना की जाएगी। शुक्रवार सुबह तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे।

लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना
इलेक्शन से पहले किए गए जनमत सर्वेक्षणों में कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो लगातार 14 साल से शासन कर रही कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता से बेदखल हो जाएगी।

कंजर्वेटिव पार्टी के लीडर पीएम ऋषि सुनक कुछ सप्ताहों में हजारों मील की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का रिजल्ट कोई पहले से तय निष्कर्ष नहीं है। यह कुछ कठिन समय हैं, लेकिन चीजें अब पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। 650 सदस्यीय संसद के लिए मतदाता सुनक के साथ चार पूर्व प्रधानमंत्रियों के भविष्य का निर्णय लेंगे।

कीर स्टार्मर और ऋषि सुनक के बीच कड़ी टक्कर
पिछले चुनाव 2019 में जीतने वाले 15 सांसद भारतीय थे। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों से उनकी पार्टी को मौका देना और बदलाव के लिए वोटिंग करने का आग्रह किया। विश्लेषकों और राजनेताओं का मानना है कि लोगों में ऋषि सुनक के प्रति नाराजगी है, वे उन पर वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हैं।

ब्रिटेन में दो पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला
ब्रिटेन में 400 रजिस्टर्ड पार्टियां हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी के बीच होता है। स्कॉटिश नेशनल पार्टी और लिबरल डेमोक्रेट्स भी अहम भूमिका अदा करती हैं।

हाउस ऑफ कॉमन्स का मौजूदा समीकरण
कुल सीटें-650
बहुमत- 326
कंजर्वेटिव पार्टी- 344
लेबर पार्टी- 205
स्कॉटिश नेशनल पार्टी- 43
लिबरल डेमोक्रेट्स- 15
डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी- 7
सिन फेन- 7
प्लेड सिमरू- 3
सोशल डेमोक्रेटिक एंड लेबर पार्टी- 2
अल्बा पार्टी- 2
रिफॉर्म पार्टी- 1
ग्रीन्स- 17
अन्य- 3
आइए ब्रिटेन में आम चुनाव का प्रोसेस जानते हैं
यहां सभी उम्मीदवारों में जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे। वहीं, उम्मीदवार जीत जाता है। हर सीट से एक सांसद चुना जाता है जो संसद में स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।
ब्रिटेन में बड़ी-बड़ी रैलियां नहीं होती। उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपेनिंग करते हैं।
चुनाव अब भी बैलेट पेपर से होता है। 18 साल से अधिक के नागरिक मतदान कर सकते हैं।
चुनाव खत्म होते ही बैलेट बॉक्स काउंटिंग सेंटर पहुंचाए जाते हैं। यहां रातभर वोटों की गिनती होती है। सुबह होने तक स्पष्ट हो जाता है कि कौन-सी पार्टी जीत रही है।
यूके चुनाव में इस बार कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व ऋषि सुनक और लेबर पार्टी का नेतृत्व कीर स्टार्मर कर रहे हैं। इन्हीं दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।
ब्रिटेन की संसद के 650 सदस्यों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमतका जादुई आंकड़ा 326 सीटे हैं। यदि किसी पार्टी को आधे से एक ज्यादा सीटें मिल जाती हैं तो उस पार्टी की सरकार बनता है।
किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने पर मौजूदा पीएम सत्ता में बना रहता है। उसे गठबंधन सरकार बनाने का मौका दिया जाता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो विपक्षी दल के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button