अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरें

Ganga Dussehra 2024: पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लापता, 12 को बचाया

गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने का क्रम जारी है। पटना में भी गंगा नदी के किनारे भक्तों की भारी भीड़ है। नाव पलटने का हादसा उमानाथ घाट पर हुआ। एनडीआरएफ की रेस्क्यू में जुटी है।

एजेंसी, पटना (Ganga Dussehra 2024):- बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं। नाव में कुल 18 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। 12 लोगों को बचा लिया गया। शेष की तलाश जारी है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, परिवार में किसी का निधन हो गया था। शुद्ध क्रम के बाद परिवार गंगा नदी पार कर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घाट पर खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं और महिलाएं सभी के सुरक्षित बचने की प्रार्थना कर रही हैं।

गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में डुबकी का क्रम जारी
गंगा दशहरा के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालु पवित्र नदियों में डुबकी लगा रहे हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरह अयोध्या में सुबह से राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। यहां भी सरयू नदी में पुण्य की डुबकी लगाई जा रही है।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button