अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरेंचुनावजनसम्पर्कराजनीती

Indore LS Election Result LIVE: इंदौर का एक और रिकॉर्ड, लोकसभा चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा NOTA पर वोट

इलेक्शन डेस्क, इंदौर (Dewas, Ujjain, Mandsaur, Ratlam, Dhar, Indore, Khargone, Khandwa Lok Sabha Election Results 2024 LIVE Updates)। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। इंदौर सीट उस समय देशभर में चर्चा का विषय बनी थी, जब कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापस लेने की तारीख निकलने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस की चुनौती खत्म हो गई थी।

Indore Lok Sabha Election Result 2024 LIVE
4 June 2024
4 June 2024
12 : 04 : 02 PM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: इंदौर से शंकर लालवानी आगे, नोटा बना लखपति
Indore Nota Vote : इंदौर नोटा एक लाख पार हो गया है। इंदौर भाजपा के शंकर लालवानी को छह लाख 17 हज़ार 911 मत 18 राउंड बाद मिले। नोटा एक लाख पार।

राउंड भाजपा नोटा
7 351307 59483
8 375796 61850
9 381466 63586

  1. 69049

4 June 2024
11 : 58 : 06 AM
Khargone Lok Sabha Election Result 2024: खरगोन से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे
Khargone Lok Sabha Election Result 2024: खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक आए रुझानों में गजेंद्र सिंह पटेल को अब तक 2 लाख 6 हजार वोट मिले हैं जबकी कांग्रेस के पोरलाल 1 लाख 53 हजार वोट पाए हैं।

4 June 2024
11 : 43 : 10 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: देशभर में हुई है इंदौर की चर्चा, दो लाख नोटा का रिकॉर्ड बनने की संभावना
इंदौर भाजपा के शंकर लालवानी को पांच लाख 57 हज़ार 300 मत 16 राउंड बाद मिले। नोटा 94244 तक। इंदौर में दो लाख नोटा का रिकॉर्ड बनने की संभावना

राउंड भाजपा नोटा

7 – 351307 59483
8- 375796 61850
9 – 381466 63586
10 – 400846. 69049
11 – 432640. 72094
12 – 468503. 79623
13 – 479100 81827
14 – 485437. 83290
15 – 524320 90263
16 557300. 94244

4 June 2024
11 : 27 : 13 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: इंदौर में नोटा रिकॉर्ड बनाने की तरफ
देवास सयाजी गेट पर चुनाव परिणाम देखते हुए लोगों की भीड़ लग रही है। आप को बता दें कि प्रशासन ने यहां एलईडी की व्यवस्था की है। इंदौर देपालपुर में भाजपा आगे है और नोटा आठ हज़ार से ऊपर। इंदौर में नोटा रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है। इंदौर में नोट 83290 पार।

4 June 2024
11 : 19 : 10 AM
Mandsaur Chunav Result 2024 LIVE Counting: लोकसभा सीट से भाजपा के सुधीर गुप्ता 60961 वोटों से आगे
मंदसौर में भाजपा के सुधीर गुप्ता अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर से 60961 वोटों से आगे है। सुधीर गुप्ता कुल मत 110763 वहीं दिलीप सिंह गुर्जर कुल मत 49802

4 June 2024
11 : 18 : 26 AM
Ratlam Chunav Result 2024 LIVE Counting: संसदीय क्षेत्र रतलाम में भाजपा को मिली बढ़त, यहां देखे स्थिति
रतलाम संसदीय क्षेत्र के आलीराजपुर जिले की स्थिति

भाजपा को बढ़त

आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र 18655
जोबट विधानसभा क्षेत्र 17710
भाजपा 36365 वोट से आगे

4 June 2024
10 : 54 : 57 AM
Indore Lok Sabha Election Result 2024: इंदौर में 59 हजार वोटों के साथ नोटा का नया कीर्तिमान
Indore Lok Sabha Election Result 2024: स्‍वच्‍छता के मामले में देश में नंबर वन रहने वाले इंदौर ने एक और कीर्तिमान बना दिया है। लोकसभा चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा NOTA पर मतों में इंदौर ने यह नया रिकॉर्ड बनाया। अब तक नोटा को 59463 मत मिले हैं। मालूम हो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार का गोपालगंज 51,660 वोट के साथ नोटा वोट में सबसे अव्‍वल रहा था।

4 June 2024
10 : 40 : 04 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: खरगोन -बड़वानी के रुझान, दूसरे राउंड में भी भाजपा आगे, कांग्रेस पीछे
लोकसभा निर्वाचन 2024 खरगोन – बड़वानी लोकसभा क्षेत्र रूझान

खरगोन में मतगणना में बड़वाह विधानसभा सीट में तीसरे राउंड में ईवीएम मशीन के बंद और शुरू होने के समय अंतराल को लेकर कांग्रेसियों ने आपत्ति ली।ब्लॉक अध्यक्ष मोहन का कहना है कि टेबल 7 की मशीन 75 पर बंद हुई थी और 99 वोट बता रही है। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन ने बताया कि आपत्ति लेने के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

खरगोन -बड़वानी लोकसभा क्षेत्र

रूझान

भाजपा- गजेन्द्र सिंह पटेल- 198696
कांग्रेस – पोरलाल खरते- 146185
सीपीआई – देवीसिंह नरगावे-3226
बसपा – शोभाराम डावर- 2688
निर्दलीय- नरसिंह सोलंकी – 2041
नोटा – 4489

भाजपा प्रत्याशी 52511 से आगे

झाबुआ लोकसभा क्षेत्र

भाजपा – अनीता चौहान 140771

कांग्रेस – कांतिलाल भूरिया 71282

भाजपा 69489 वोट से आगे

4 June 2024
10 : 32 : 31 AM
Khargone Lok Sabha Election Result 2024: खरगोन से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे
Khargone Lok Sabha Election Result 2024: खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक आए रुझानों में गजेंद्र सिंह पटेल को अब तक 2 लाख 6 हजार वोट मिले हैं जबकी कांग्रेस के पोरलाल 1 लाख 53 हजार वोट पाए हैं।

4 June 2024
10 : 29 : 0 AM
Khandwa Lok Sabha Election Result 2024: खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटील 40 हजार वोटों से आगे
Khandwa Lok Sabha Election Result 2024: खंडवा लोकसभा सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटील 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। ज्ञानेश्वर पाटील को अब तक 1 लाख 25 वोट जबकी कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 84 हजार वोट मिले हैं।

4 June 2024
10 : 12 : 04 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: दूसरे राउंड में भाजपा आगे, रतलाम में बीजेपी उम्मीदवार अनीता नागरसिंह चौहान को मिली बढ़त
रतलाम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में भाजपा को लगातार बढ़त। रतलाम झाबुआ संसदीय सीट भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान इस समय 56360 मतों से आगे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया 7011 मतों के साथ दूसरे क्रम पर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में नोटा तीसरे क्रम पर हैं। यहां नोटा को 989 मत मिले हैं।

4 June 2024
10 : 08 : 39 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: दूसरे राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी सांवित्री ठाकुर आगे, कांग्रेस पीछे
धार-महू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांवित्री ठाकुर 40,403 वोट से आगे। कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल पीछे । खंडवा लोकसभा सीट की मान्धाता विधानसभा में मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 2577 मतों से आगे रही। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 5845 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 3268 मत मिले है। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 18440 वोट से आगे। भाजपा के अनिल फिरोजिया को 44062 वोट. कांग्रेस के महेश परमार को 25622 वोट।

4 June 2024
9 : 44 : 54 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: धार से भाजपा प्रत्याशी आगे, पहला चरण समाप्त
धार से भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर 58000 वोटों से आगे चल रही हैं। धार सीट पर भाजपा को एक तरफ मत मिल रहे हैं। देवास लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 12000 वोट से आगे। वहीं इंदौर से नोटा को मिले 4883 वोट।

4 June 2024
9 : 42 : 51 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: खंडवा में मतगणना की धीमी शुरुआत, बीजेपी को मिल रही बढ़त
खंडवा लोकसभा सीट की पंधाना विधानसभा में मतगणना के पहले राउंड में बीजेपी कांग्रेस से 149 मतों से आगे रही। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 5512 और कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 5363 मत मिले है।

4 June 2024
9 : 42 : 17 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: खंडवा में मतगणना की धीमी शुरुआत, एक भी राउंड के रुझान नहीं आए सामने
खंडवा संसदीय क्षेत्र की खंडवा, पंधाना और मांधाता विधानसभा चुनाव की मतगणना तो शुरू हो गई है लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी अब पहले राउंड के रुझान सामने नहीं आए हैं। डाक मतपत्रों तक की गिनती के आंकड़े निर्वाचन द्वारा उपलब्ध का कराए गए। मतगणना की धीमी स्थिति को लेकर मीडिया हाउस में पत्रकारों ने नाराजगी जताई।

4 June 2024
9 : 37 : 59 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आगे, सुधीर गुप्ता को पहले राउंड में 5750 मत मिले
मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता अपने संसदीय क्षेत्र की आठों सीटों पर लगभग 14 हजार मतों से आगे। आगे चल रहे हैं। नीमच जिले के जावद के पहले राउंड की गणना। बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता 4866 वोट। कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 2782 वोट। नीमच से 5606 से बीजेपी के सुधीर गुप्ता आगे। डाक मतपत्रों तक की गिनती के आंकड़े निर्वाचन द्वारा उपलब्ध का कराए गए।

4 June 2024
9 : 34 : 41 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: खंडवा में मतगणना आधा घंटा देरी से हुई शुरू, एक भी राउंड के रुझान नहीं आए सामने
खंडवा में आधा घंटा देरी से शुरू हुई काउंटिंग। डाक मतपत्रों तक की गिनती के आंकड़े निर्वाचन द्वारा उपलब्ध कराए गए। मतगणना की धीमी स्थिति को लेकर मीडिया हाउस में पत्रकारों ने नाराजगी जताई।

4 June 2024
9 : 06 : 37 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: दूसरे राउंड की मतगणना शुरू, इंदौर में नोटा 300 के आसपास
दूसरे राउंड की मतगणना शुरू हो चुकी है। इंदौर में इस समय शुरुआती मतगणना में विधानसभा 3 में से नोटा को 300 वोट के आसपास प्राप्त हुए है। वहीं आगर बात करें तो रतलाम-झाबुआ लोकसभा सांसदी सीट में भाजपा प्रत्याशी 3290 मतों से आगे चल रही है।

4 June 2024
8 : 59 : 50 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को मिली बढ़त
उज्जैन में भाजपा प्रत्याशी को बड़ी बढ़त मिला है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं। वहीं रतलाम झाबुआ लोकसभा डाक मात्रा की गिनती में भाजपा को 3950 वोट मिले है। इसके साथ ही कांग्रेस 2949 मत मिले है। आप को बता दें कि भाजपा को 1001 की बढ़त मिली है।

4 June 2024
8 : 49 : 35 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: देवास लोकसभा क्षेत्र में खुला स्ट्रांग रूम, डाक मतपत्र की गणना शुरू
देवास लोकसभा क्षेत्र शाजापुर में खोले गए स्ट्रांग रूम डाक मत पत्रों की की जा रही गणना। बता दें उज्जैन आलोट लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में शुरू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह और निर्वाचन प्रेक्षकों की उपस्थित में स्ट्रांग रूम खोले गए। और मशीन गिनती के लिए ले जाई जा रही है। इधर भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

4 June 2024
8 : 45 : 25 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: शुरुआती रुझानों में भाजपा ने ली बढ़त, पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद
इंदौर भाजपा के अभिकर्ता आये है, वहीं कांग्रेसी मतगणना स्थल पर मौजूद नहीं है। बात करें रतलाम की तो रतलाम लोकसभा के पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी ने मामूली बढ़त बनाई है। वहीं इंदौर नेहरू स्टेडियम के बाहर हर बार की तरह इस बार भीड़ नहीं।

4 June 2024
8 : 37 : 12 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: रतलाम जिले में लोकसभा सीट से भाजपा को मिली बढ़त, मुख्यालय में मतगणना जारी
रतलाम लोकसभा पहले राउंड में भारतीय जनता पार्टी ने मामूली बढ़त बनाई हुई है। मतगणना मुख्यालय में मतगणना जारी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद है।

4 June 2024
8 : 25 : 03 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: अधिकारियों के ID कार्ड हुए चेक, इंदौर नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा
इंदौर नेहरू स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा आईडी देखकर ही दिया जा रहा प्रवेश, एजेंटों की कतार, अलग अलग गेट से विधानसभा क्षेत्र में हो रहा प्रवेश। मोबाइल अंदर ले जाना सख्त मना है, बता दें कि अंदर हो रही जांच में मोबाइल फोन वापस रखने के आदेश दिए जा रहे है।

4 June 2024
8 : 11 : 08 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: स्ट्रांग रूम खुला, पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
उज्जैन में स्ट्रांग रूम खोला गया है, जिसके बाद पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। जल्द आएंगे सभी रुझान। वहीं धार लोकसभा की गणना के लिए स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान सभी पार्टी के एजेंट मौजूद रहे। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन निकालने का दौर शुरू हो चुका है। खरगोन – बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के बड़वानी में लोकसभा निर्वाचन की मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक तथा राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

4 June 2024
7 : 42 : 26 AM
Indore Chunav Result 2024 LIVE Counting: इंदौर में खुला स्ट्रांग रूम, जल्द शुरू होगी गिनती
इंदौर जिले में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम प्रत्याशी और उनके अधिकृत एजेंट की मौजूदगी में खोले गए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह तथा अन्य अधिकारी, राजनैतिक अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Upendra Pandey

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button